Bihar Chhath Puja: छठ पर्व घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक अपडेट, इन जगहों पर प्रवेश वर्जित
Bihar News, Chhath Puja Traffic Update: बिहार के गया ज़िले में छठ पर्व के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैया किया है। इस बाबत गया शहर में आने वाले बड़ी वाहनों का प्रवेश दिनांक 19.11.2023 के 12:00 बजे अपराहन से दिनांक 20.11.2023 को दोपहर 12.00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
नो इंट्री के दौरान पटना की तरफ़ से आने वाली गाड़ी दिनांक 19.11.2023 को पटना पथ में कड़ी नवादा के पास रुकेंगी। वहीं डोभी की ओर से आने वाली बड़ी वाहन मगध विश्वविद्यालय थाना के पहले ही रुकेगी। इसके अलावा चेरकी की तरफ़ से गया आने वाले बड़ी वाहन चेरकी थाना के पहले ही रूकेंगी।

नवादा की तरफ़ से गया आने वाले बड़ी वाहन मानपुर में मेहता पेट्रोल पम्प के पास ही रुकेंगी। खिजरसराय की तरफ़ से गया आने वाली बड़ी गाड़ियां बुनियादगंज थाना के पास ही रुकेगी। वहीं गया शहर में छठ के दौरान गाड़ी की एंट्री भी वर्जित रहेगी।
छठ पर्व के मौक़े पर दिनांक 19.11.2023 से दिनांक 20.11.2023 तक जीबी रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इसके साथ ही चांद चीरा पूर्वी गेट से सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं बंगाली आश्रम से विष्णुपद में सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं बाटा मोड से टेकारी रोड से दोपहिया वाहनों को छोड़कर, दूसरे वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
कोईरीबारी मोह से विष्णुपद जाने वाले रास्ते के सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित सोगा। वाहन पार्किंग के लिए - जिला स्कूल या धर्मशभा भवन में स्थान चिन्हित किया गया है। नारायणी पुल से विष्णुपद थाना की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उस रूट पर वाहन पार्किंग के लिए बाईपास पुल के पास की जगह चिन्हित की गई है।
केन्दुई घाट जाने वाले वाहन सिकड़िया मोड़ से होते हुए गेट नं. 5 से पहाड़पुर घुघरी टॉड बाईपास होते हुए जायेंगे। यह वन वे मार्ग होगा। छठ पूजा के उपरांत सभी वाहन राजापुर मोड़- 2, मोड़ 1- दोमुहाने होते हुये वापस सिकड़िया मोड़ की ओर से शहर में दाखिल होंगे। शहर के अन्य क्षेत्रों से सिकड़िया मोड होकर केन्दुई घाट तक जा सकेंगे।
गेवाल बिगहा मोड-शहमीर तक्या मोड- मंगलागौरी मोड़ माडनपुर मोड़-घुगड़ी टॉड बाईपास पॉलिटेकनिक कॉलेज जा सकेंगे। इसके अलावा छठवर्ती एवं श्रद्धालु चांदचौरा पूर्वी गेट से सूर्यकुण्ड पैदल ही जायेंगे। वहां वाहन संचालन निषेध है। बंगाली आश्रम से विष्णुपुद तक पैदल ही जायेंगे। इस मार्ग में वाइन का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं केन्दुई घाट जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (कन्दुई मैदान) में रखकर घाट की ओर पैदल जायेंगे।
पितामहेश्वर घाट जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (जिला स्कूल एवं धर्मसभा भवन परिसर में रखकर घाट की और पैदल जायेंगे। रामशीला घाट पर जाने वाले छठ वर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (कुष्ठ आश्रम परिसर) में रखकर घाट की ओर पैदल जायेंगे।
विभिन्न घाटों पर जाने के लिए छठवर्ती एवं श्रद्धालु घाटों के समीप निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन खड़ा करेंगे। केन्दुई घाट, पॉलिटेकनिक घाट जाने वाले केन्दुई मैदान,पॉलिटेकनिक कॉलेज, आईटीआई परिसर में वाहन को पार्क कर सकेंगे।
झारखण्डी घाट जाने वाले लोग पॉलिटेकनिक कॉलेज, आईटीआई परिसर में वाहन पार्क करेंगे। पितामहेश्वर घाट जाने वाले लोग जिला स्कूल परिसर/धर्म सभा भवन मैदान में वाहन को पार्क करेंगे। रामशीला घाट जाने वाले लोग कुष्ठ अस्पताल परिसर में वाहन को पार्क करेंगे। सूर्य पोखर, मानपुर जाने वाले लोग पोखर के पास खाली मैदान में वाहन को पार्क करेंगे।
सूर्यकुंड जाने वाले लोग कॉलरा अस्पताल मैदान एवं गाँधी मैदान में वाहन को पार्क करेंगे। देवघाट जाने वाले लोग कॉलरा अस्पताल मैदान एवं गाँधी मैदान में वाहन को पार्क करेंगे। सीताकुंड जाने वाले लोग पंचदेव धाम के खाली मैदान एवं निर्माणाधीन बाईपास के किनारे में वाहन को पार्क करेंगे। सिंगरास्थान जाने वाले लोग पुलिस लाईन के पास में वाहन को पार्क करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications