Bihar News: ट्रेनिंग सेंटर पर केके पाठक ने नवनियुक्त शिक्षकों के साथ की हंसी मज़ाक, पूछे ये सवाल
KK Pathak Latest News, Bihar: केके पाठक (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार) अपने सख्त तेवर से सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं उनका एक अलग चेहरा भोजपुर के ट्रेनिंग सेंटर में देखने को मिला। वहां वह नवनियुक्त शिक्षकों को सख्त हिदायतें देने के बाद हंसी मज़ाक भी करते नज़र आए।
भोजपुर के ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचने के बाद केके पाठक ने थोड़ी देर से पहुंचने पर माफ़ी मांगी, वहीं नवनियुक्त शिक्षकों से नरम लहज़े में मुख़ातिब भी हुए। उन्होंने पूछा कि अरवल से यहां कौन-कौन ताल्लुक रखते हैं। इस पर कुछ महिला शिक्षकों ने ही हाथ उठाए। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार से बाहर से कौन-कौन हैं।

केके पाठक के इस सवाल पर ज़्यादातर महिला शिक्षकों ने हाथ उठाए। इसके बाद उन्होंने पूछा कि बिहार को लेकर जो ग़लतफहमियां थीं, वह दूर हो गई ना, यहां डर तो नहीं लग रहा है। इन सवालों के जवाब में शिक्षकों ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा, डर नहीं लग रहा है।
केके पाठक ने कहा कि अपने घरों में यह बता दीजिए कि आप लोग ख़ुश हैं, अच्छे से हैं, डरने वाली कोई बात नहीं है। ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद नवनियुक्त शिक्षकों को यह यकीन ही नहीं कर पा रहे थे, कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इतने सॉफ्ट बातें कैसे कर रहे हैं। केके पाठक का यह अंदाज़ वहां मौजूद शिक्षकों को काफी पसंद आया।
शिक्षकों से मुखातिब होने के बाद केके पाठक ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी लोगों की ज्वाइनिंग हो जाएगी। दिसंबर तक सभी लोगों की सैलरी आने की भी उम्मीद जताई है, उन्होंने कहा कि कोशिश है कि आप लोगों की सैलरी दिसंबर तक आ जाए। वहीं प्रिंसिपल से कहा कि शिक्षकों का अकाउंट खुल गया है तो उन्हें चेकबुक वगैरह सौंप दिए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications