बिहारः बीच रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे ने दुल्हन को अपने कंधे पर उठाया, तस्वीर हुई वायरल

किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के दिललबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। वैसे तो हमने और आपने दुल्हन को डोली या फिर गाड़ी में विदाई के बाद ससुराल जाते हुए देखा है लेकिना कभी आपने दुल्हन को दूल्हे के कंधे पर ससुराल जाते हुए देखा है अगर नहीं तो ये तस्वीर आपको हैरत में डाल सकती है क्योंकि कुदरत के आग हर कोई मजबूर है।

kishanganj groom lifted his newly bride on shoulder then cross river

Recommended Video

    Viral Video: Bihar में दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने कराई नदी पार, देखिए नजारा | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रही बारात कनकई नदी में फंस गई। इस दौरान बाराती तो पैदल ही नदी पार कर लिए लेकिन दुल्हन फंस गई। इसके बाद दुल्हा शिवा कुमार ने अपनी दुल्हन को कंधे पर उठाकर कनकई नदी पार कराया। लोहागड़ा के रहने स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद सिंह का बेटा शिवा कुमार शनिवार को बारात लेकर अपने गांव से सिंघीमारी के पलसा गांव में शादी करने गया था।

    सोमवार की सुबह जब वह रास्ते से लौट रहा था तो रास्ते में पड़ने वाली कनकऊ नदी की धारा काफी तेज थी। इसके चलते शिवा ने अपनी दुल्हन को कंधे पर उठाया और फिर नदी पार कराई। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब हो कि पलसा घाट पर नाव से उतरने के बाद नदी के जलस्तर बढ़ने की वजह से नदी किनारे फेले पानी में दूल्हे ने अपनी पत्नी को पानी में उतरने नहीं दिया व उसे कंधा पर उठा कर धार की पानी को पार कराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+