Khan Sir Reception: पटना वाले खान सर का आज रिसेप्शन, सामने आएंगी दुल्हन! जानें कौन-कौन पहुंचने वाला?
Khan Sir Wedding Reception: देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाने वाले खान सर (फैजल खान), आज (2 जून) शादी के बंधन में बंधने के बाद अपना रिसेप्शन आयोजित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम पटना के शगुना मोड़ क्षेत्र स्थित एक भव्य बैंक्वेट हॉल में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित किया गया है।
खान सर ने बीते हफ्ते एक लाइव क्लास के दौरान अपनी शादी की पुष्टि करते हुए 'मिसेज खान' का स्केच भी छात्रों को दिखाया था। शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी उत्सुकता थी, लेकिन अब पटना में उनका रिसेप्शन पब्लिकली चर्चित इवेंट बन गया है।

मेहमानों की बड़ी लिस्ट: कौन-कौन पहुंचने वाला है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसेप्शन में देशभर से बड़े शिक्षकों, यूट्यूब एजुकेटर और खान सर के करीबी दोस्त शामिल होने वाले हैं...
- नीतू मैम : इंग्लिश एक्सपर्ट और यूट्यूब टीचर
- अलख पांडे : (Physics Wallah) पीडब्लू के संस्थापक
- हिमांशी मैम : बायोलॉजी टीचर और एजुकेटर
- आदित्य रंजन सर : मैथ्स/रीजनिंग गुरु
- गगन प्रताप सर : SSC Maths स्टार टीचर
- रौशन आनंद सर : Reasoning एक्सपर्ट
- एसके झा सर : GS विशेषज्ञ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना के टॉप संस्थानों के टीचर्स दर्जनों कोचिंग सेंटर्स के प्रतिनिधि इस गैंड रिसेप्शन में नजर आ सकते हैं।
Who is Khan Sir Bride: दुल्हन कौन हैं?
खान सर ने अभी तक अपनी पत्नी का नाम और विस्तृत पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे भी शिक्षा जगत से जुड़ी हैं। रिसेप्शन में उनका पहली बार सार्वजनिक दीदार होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसेज खान का संबंध बिहार के शिक्षा जगत से ही है।
सोशल मीडिया पर हलचल
खान सर के प्रशंसकों को उनकी दुल्हन की पहली झलक का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि खान की दुल्हन का इस रिसेप्शन में दीदार होगा।
विशेष सुरक्षा और प्रबंधन
- पुलिस और निजी गार्डों की तैनाती
- सिर्फ आमंत्रित मेहमानों को प्रवेश
- खान सर के छात्रों के लिए अलग से भोज की व्यवस्था 6 जून को
कहां है रिसेप्शन?
- स्थान: शगुना मोड़, पटना
- समय: शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक
- तारीख: सोमवार, 2 जून 2025












Click it and Unblock the Notifications