Khan Sir: खान सर की क्या राजनीति होने जा रही एंट्री! क्या होगा अगला कदम? खुद बताया पूरा प्लान
Khan Sir News: खान सर ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मैदान में उतरने के सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपनी राजनीति में एंट्री की संभावनाओं के सवाल पर मीडिया में चल रही अटकलों को लेकर कहा कि उन्हें पढ़ाने के बाद आराम करने का भी समय नहीं मिलता है। ऐसे में वे राजनीति में एंट्री को लेकर जवाब देते- देते थक चुके हैं। खान सर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ये प्रश्न पूछ-पूछकर लोगों ने परेशान किया।
Recommended Video
खान सर ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के संबंध में नॉर्मलाइजेशन तब किया जाता है जब परीक्षा एक दिन नहीं हो सकती या छात्रों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है।

छात्रों के साथ ना हो भेदभाव
खान सर ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के संबंध में नॉर्मलाइजेशन तब किया जाता है जब परीक्षा एक दिन नहीं हो सकती या छात्रों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है।
उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए बिहार, भागलपुर, बक्सर और शिवगंज में, इस तरह आप 3 अलग-अलग क्षेत्रों को अलग-अलग प्रश्न दे रहे हैं। यदि आप मुझे ये 3 अलग-अलग प्रश्न पत्र देते हैं, तो मुझे मिल जाएगा लेकिन सभी प्रश्नपत्रों के लिए समान अंक नहीं मिलेंगे। हम खुद जब तीनों पेपर हल करेंगे तो अलग अलग नंबर आएगा। यह विशेष फॉर्मूला सिर्फ गणित पर लागू किया जा सकता है, लेकिन यह जनरल स्टडीज पर लागू नहीं किया जा सकता है। यह भेदभाव छात्रों के साथ नहीं होना चाहिए।"
'पुलिस ने नहीं किया दुर्व्यवहार'
खान सर ने बीपीएसी परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस मेरे साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया। खान सर ने कहा, "मैं पिछले 1.5 महीने से बीमार था, मैंने सोचा कि BPSC परीक्षा समाप्त होने के बाद उचित इलाज कराऊंगा। परीक्षा से पहले छात्र नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने गए तो उनपर लाठीचार्ज किया गया। मैंने सोचा कि अगर मैं छोड़ दूंगा तो छात्रों की मांग पूरी नहीं होगी, इसलिए मैं वहीं रुक गया और मेरा स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया।"
राजनीति में एंट्री के सवाल पर क्या कहा?
सोमवार को खान सर से जब बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। खान सर ने कहा कि उनका लाइफ शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है। उन्हें छात्रों को पढ़ान से फुर्सत नहीं है। खान सर ने कहा, "मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता और मैं इसको स्पष्ट कर देना चाहता हूं। मुझे पढ़ाने के बाद आराम करने का भी समय नहीं मिलता है। मैं इसका जवाब देते देते थक चुका हूं।"
खान सर ने आगे कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ये प्रश्न पूछ-पूछकर लोगों ने परेशान किया और मैं जवाब देते-देते थक गया था। हमको चुनाव नहीं लड़ना है, मुझे पढ़ाने से फुर्सत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications