खान सर ने जापान से मंगाई मशीनें, किडनी के मरीजों का मुफ्त इलाज, शिक्षा के बाद चिकित्सा क्षेत्र में दिखाया जलवा

Khan Sir: बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर अब सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि समाजसेवा की नई इबारत लिखने जा रहे हैं। सावन की अंतिम सोमवारी को उन्होंने माथे पर चंदन लगाकर वह संकल्प लिया जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए उम्मीद की नई किरण है।

खान सर ने ऐलान किया है कि अब हर बड़े त्योहार पर एक नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू होगी, कहीं डायलिसिस सेंटर खुलेगा, कहीं ब्लड बैंक और कहीं वर्ल्ड क्लास अस्पताल। सबसे खास बात यह है कि इसका पूरा खर्च उनके स्टूडेंट्स की फीस से उठाया जाएगा, यानी शिक्षा से सेवा तक का ऐसा अनोखा सफर जो पहले कभी नहीं देखा, वो खान सर तय करने जा रहे हैं।

Khan Sir

डायलिसिस सेंटर से शुरुआत

खान सर ने बताया कि किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस कराना बेहद महंगा होता है। एक बार डायलिसिस पर करीब ₹4000 खर्च होता है और महीने में लगभग ₹48,000 तक खर्च बढ़ जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने हर जिले में कम से कम 10 डायलिसिस मशीनें लगाने की योजना बनाई है। शुरुआत भी हो चुकी है, पहली 10 मशीनें लगाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: Khan Sir: शादी के बाद स्टूडेंट्स को नहीं भूले खान सर! NEET-JEE एस्पिरेंट्स को दी खास रिसेप्शन पार्टी

नवरात्रि पर ब्लड बैंक

नवरात्रि के पहले दिन खान सर एक हाई-टेक ब्लड बैंक शुरू करेंगे। इसके लिए मशीन जापान से मंगाई गई है। यह ब्लड बैंक आधुनिक तकनीक से लैस होगा और जरूरतमंदों को तुरंत रक्त उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहेगा।

दीवाली पर वर्ल्ड क्लास अस्पताल

इस दीवाली खान सर बिहार को सबसे बड़ा तोहफा देंगे! एक ऐसा अस्पताल जहां इलाज की फीस सरकारी दर पर होगी, लेकिन सुविधाएं निजी अस्पताल जैसी होंगी। खास बात यह है कि यहां उन्हीं छात्रों को सेवा का मौका मिलेगा, जो खान सर के कोचिंग से पढ़कर डॉक्टर बने हैं।

छठ पर डायग्नोसिस सेंटर

छठ पूजा पर खान सर एक अत्याधुनिक डायग्नोसिस सेंटर की शुरुआत करेंगे। इसमें जापान, जर्मनी और अमेरिका से मंगाई गई मशीनें होंगी, ताकि मरीजों को इंटरनेशनल लेवल की जांच सुविधा मिल सके।

99 कट्ठा जमीन पर साकार होगा सपना!

खान सर ने भोजपुर के कोइलवर मौजा में 99 कट्ठा जमीन खरीदी है। सरकारी रेट से इसकी कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ है, जबकि बाजार भाव करीब ₹3 करोड़ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसी जमीन पर अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की नींव रखी जाएगी।

स्टूडेंट्स की फीस से 'जनसेवा मॉडल'

खान सर का यह पूरा प्रोजेक्ट बिना सरकारी मदद के तैयार होगा। वह इसे अपने छात्रों की फीस से बनाएंगे। यानी शिक्षा के पैसों से अब समाज में स्वास्थ्य की नई रोशनी फैलाई जाएगी। खान सर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि समाज का मार्गदर्शन भी करते हैं। अब वह न केवल बच्चों को पढ़ाएंगे, बल्कि बीमारों की सेवा भी कराएंगे। यही है एक गुरु का असली धर्म।
ये भी पढ़ें: 'सैयारा’ का बुखार: नीतू मैडम का मजेदार रिएक्शन- जिसने 4 को धोखा दिया, वो अब रो रहा! जानें क्या दी नसीहत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+