Bihar News: बारातियों को ले जा रही कार और ट्रैक्टर की हुई टक्कर, खाई में गिरी SUV, 7 की मौत
Khagaria News: बिहार के खगड़िया ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक कार और ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर हुई। कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि कार में तीन बच्चे भी सवार थे, हादसे में उनकी भी जान चली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि कार सवार बाराती खगड़िया ज़िला के चौथम प्रखंड से विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई वहीं कुछ लोगों के जख्मी होने की भी ख़बर है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जख्मी लोगों को बाहक निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के घटित हुआ है।
Recommended Video
एसयूवी कार ने सीमेंट से लोड ट्रैक्टर को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खाई में पलट खा गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रही है। वहीं हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications