Khagaria Lok Sabha: ‘जो देगा रोटी, कपड़ा और मकान, उसके लिए करेंगे मतदान, नहीं तो दबाएंगे NOTA’, क्या है माहौल

Khagaria Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। परमानंद राय ने कहा कि हमारी पांच बाते जो प्रमुख हैं। वह है महिला समानता, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और विकास। इने मुद्दों पर जो बात करेगा, उसे वोट देंगे। शुरू से यही नारा है जो देगा रोटी, कपड़ा और मकान, उसके लिए करेंगे मतदान।

Khagaria Lok Sabha voter say we will vote to candidate not on party name, kya hai mahaul bihar

दुकानदार लोग जिस तरह से अपनी दुकान चलाने के लिए विभिन्न प्रकार की बात करते हैं। उसी तरह पीएम मोदी अपनी सियासत को चमकाने के लिए धर्म की सियासत करते हैं। धर्म की चर्चा की वजह से ही वह 2014 से उत्पन्न हुए हैं। कभी थाली पिटवाए, कभी कुछ किया। 22 जनवरी को दीप जलवाएंगे।

Recommended Video

    'कांग्रेस और BJP के अलावा अन्य दलों के नेता मंत्री तो बन सकते हैं प्रधानमंत्री नहीं'

    पीएम मोदी सोचते हैं बस किसी तरह जनता को धर्म के प्रति मोटिवेट करें और अपनी सियासत चमकाते रहें। मेन मुददा से हटकर वह लोगों को अपने मुद्दे पर चलाना चाहते हैं। राम मंदिर के निर्माण का पूरा श्रेय भाजपा को नहीं जाता है। लोग शिक्षित हो जाएंगे तो हर व्यक्ति का दिल में राम मंदिर रहेगा। राम जी का जन्म आज नहीं हुआ है।

    अभी इंडिया गठबंधन की तरफ़ से कोई उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। मेरा तो यह कहना है कि हम पार्टी पर नहीं जाएंगे, उम्मीदवार की छवि देखकर तय करेंगे की किसे वोट करना है। अगर सही छवि के उम्मीदवार नहीं आए तो फिर नोटा दबाएंगे। गलत व्यक्ति को वोट नहीं करेंगे। हमारे मसले हल होने चाहिए यही हम लोगों की प्राथमिकता है। वीडियो में देखें और लोगों ने क्या-क्या कहा है, माहौल क्या है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+