बिहारः बड़ी मां को देखते हुए भावुक हो गए चिराग, कहा- चाचा ने मेरे साथ गलत किया

खगड़िया। बीचे 5 जुलाई से आशीर्वाद यात्रा के जरिये जन समर्थन जुटाने के लिए निकले चिराग पासवान शुक्रवार की देर रात को बेगूसराय होते हुए खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी बड़ी मां और सवर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से मुलाकात की। चिराग बड़ी मां को देखकर भावुक हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे। चिराग ने अपनी बड़ी मां से चाचा की शिकायत करते हुए भावुकता से कहा कि मां चाचा ने मेरे साथ गलत किया है। मां ने भी सांत्वना देते हुए चिराग का हाथ थामते हुए कहा कि बेटा सब ठीक हो जाएगा।

khagaria chirag met with elder mother rajkumari devi

इसके अलावा राजकुमारी देवी ने चिराग से कहा कि तुम अपने को अकेले क्यों समझ रहे हो, हम लोग हैं न तुम्हारे साथ। इसके बाद राजकुमारी देवी ने चिराग को अपने हाथों से खीर खिलाई और सिर पर पगड़ी पहनाईं। बता दें कि काफी लंबे समय बाद मां-बेटे एक-दूसरे से मिले थे। हाल में ही मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर भी राजकुमारी देवी ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी को चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह देनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री पर उन्‍होंने काफी भरोसा है। चिराग ने हमेशा पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा की है।

राजकुमारी देवी ने यह भी कहा था कि राम विलास पासवान के उत्‍तराधिकारी चिराग ही हैं इसलिए उसे ही मंत्री बनाना चाहिए था। उन्‍होंने यह भी कहा था कि लोजपा को तोड़कर पशुपति कुमार पारस ने ठीक नहीं किया। पारस और लोजपा के सांसदों ने राम विलास पासवान के साथ धोखा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+