Begusarai News: शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कार छोड़ बाइक से ही पड़ा भागना

BJP MP Begusarai News: भाजपा के फायर ब्रांड नेता, बेगूसराय से सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लोकसभा चुनाव में अपने ही कार्यकर्ताओं द्वारा भारी विरोध झेलना पड़ा था। वहीं चुनाव जीत जाने के बाद अब क्षेत्र भ्रमण करने पर फिर से विरोध का स्वर तेज़ हो चुका है। 1 दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं पूरा मामला

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उस वक्त किरकिरी हो गई, जब वह उमर बालिका गर्ल्स स्कूल (बिशुनपुर रोड, बेगूसराय) के पास पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। शिलान्यास कार्यक्रम पूरा होने के बाद, एएनएम ने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का घेराव कर दिया।

Kendriya Mantri Giriraj Singh ka virodh car chodh kar bike se bhage Begusarai BJP MP News

अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर जमकर नारेबाज़ी की और हंगामा किया। हालात बेकाबू होता देख सांसद गिरिराज सिंह से कार छोड़ बाइक से ही भाग खड़े हुए। एएनएम ने कहा कि हम लोग अपनी मांग पत्र सौंपने के लिए गिरिराज सिंह की तरफ़ जैसे ही बढ़े, वह गाड़ी छोड़कर बाइक से भाग गए। बाद में पुलिसकर्मी द्वारा सांसद की गाड़ी को वहां से ले जाया गया।

एएनएम ने कहा कि एक काम के लिए ही कुछ कर्मियों को 80 हज़ार से 1 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। हम लोगों को 10 से 15 हज़ार रुपये ही मिलते हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग बिहार चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मी संघ के बैनर तले 22 जुलाई से कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं।

हम लोगों की 12 सूत्री मांगों में से सबसे अहम मांग है कि समान काम समान वेतन दिया जाए। लेकिन जिला प्रशासन और सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जब केंद्रीय मंत्री, बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को मांग पत्र सौंपने पहुंचे तो वह भी भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+