बिहारः सेप्टिक टैंक में पिता और दादा को मां की लाश फेंकते हुए बच्चे ने देखा फिर बताई खौफनाक कहानी
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रातनिय गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने मिलकर बहू को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। लेकिन मृतक महिला के 8 वर्षीय मासूम बच्चे ने पुलिस के सामने अपनों का राज पर्दाफाश कर दिया। इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति मो. नाहिद और उसकी सास नाहिदा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपित ससुर फरार चल रहा है।

बेटे की कराना चाहते थे दूसरी शादी
अपने बेटा की दूसरी शादी के चाहत में सास, ससुर और खुद पति ने मिलकर एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।मृतका की शिनाख्त निखत परवीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतका केा 8 वर्षीय बेटा इस घटना का चश्मदीद है। बच्चे ने यह नहीं देखा की हत्या किसने और कैसे की। लेकिन उसने लाश को सेप्टिक टैंक में डालते हुए देख लिया था।

महिला की लाश को सेप्टिक टैंक में फेंका
बच्चे की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। बच्चे के बयान के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मोहम्मद नाहिद आलम और सास नाहिदा को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा परिवार दो साल पहले दिल्ली से आने के बाद इसी गांव में रहता था। आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में महिला का शव छुपा देने का मामला सामने आया है।

सास और पति गिरफ्तार
साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस फरार ससुर की खोजबीन में जुटी हुई है। हत्या की इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।












Click it and Unblock the Notifications