दूल्हा बन बारात लेकर पहुंचा था अधेड़, 15 हजार में खरीदी थी 13 साल की दुल्हन

पटना। बाल विवाह और दहेज बंदी के खिलाफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी भी नाबालिग लड़कियों की बोली लगाई जाती है और इस बोली का नाम शादी दिया जा रहा है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के कटिहार जिले में प्रकाश में आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसके मां-बाप महज 15 हजार में 45 साल के अधेड़ के हाथों बेच दिया था। तय समय के अनुसार 45 वर्षीय दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था।

लड़की ने चुपके से किया SP को फोन

लड़की ने चुपके से किया SP को फोन

दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी करने के लिए मना कर दिया तो उसके मां-बाप जबरदस्ती मारपीट करते हुए उसकी शादी करवा रहे थे। इसी दौरान लड़की ने चुपके से फोन पर इस बात की जानकारी जिले के एसपी को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग दुल्हन को शादी करने से बचाया और आरोपी दूल्हे के साथ-साथ उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लड़की के मां बाप ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उसकी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक से कराने की बात कही थी और इसके एवज में 15000 रुपये भी दिए थे।

15000 में बेंच दी थी बेटी

15000 में बेंच दी थी बेटी

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां 7 वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके मां-बाप ने 15000 रुपये के लालच में 45 वर्षीय अधेड़ के हाथों बेंच दिया गया था। जब इस बात की जानकारी नाबालिग छात्रा को हुई तो उसने शादी का विरोध किया, लेकिन उसके परिवारवाले जबरदस्ती मारपीट करते हुए उसकी शादी करने की तैयार कर ली थी। जिसे देखते हुए लड़की चुपके से घर से बाहर निकली और गांव के एक युवक का मोबाइल लेते हुए जिले के एसपी को फोन कर अपनी जिंदगी बर्बाद होने से बचाने की गुहार लगाने लगी। नाबालिग लड़की की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद एसपी ने नजदीकी थाने को मौके पर पहुंचने तथा शादी रोकने का आदेश दिया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्तर प्रदेश से शादी करने के लिए आए गोरखपुर निवासी श्रवण कुमार और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह एक नाबालिग अधेड़ से ब्याह करने से बच गई।

लड़की की हो रही तारीफ

लड़की की हो रही तारीफ

मामले की जानकारी देते हुए बारसोई थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाते हुए दूल्हा सहित वर पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं गांव वाले लड़की की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+