Karnataka Election: दिग्गज भाजपा नेता ने माना, 'Corruption के आरोपों ने कराई हार'
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर, अब भाजपा नेता पार्टी की कमियों और हार की वजहों पर चिंतन कर रहे हैं।

Karnataka Chunav 2023 Result के बाद कांग्रसे नेताओं में खुशी की लहर है। वहीं भाजपा नेताओं ने हार पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा करारी मात मिलने पर भाजपा के दिग्गज नेता राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ABP न्यूज़ को प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस से मिली चुनावी मात पर कर्नाटक से राज्यसभा सांसद भाजपा लहर सिंह सिरोया ने ABP न्यूज़ को बयान देते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से कर्नाटक में पार्टी हारी है। वहीं उन्होंने टिकट बंटवारे में हुई कमी को भी हार का ज़िम्मेदार माना है।
भाजपा से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप लगना ही हार की बड़ी वजह है। पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन हम लोग सही जवाब नहीं दे सके। यही वजह कि सरकार के कई नामचीन मंत्री हार गए।
सासंद लहर सिंह सिरोया ने टिकट बंटवारे में कमी पर चर्चा करते हुए कहा कि टिकट बंटवारे में गुजरात मॉडल अपनाते हुए, नए चेहरों को चुनावी दांव खेलना का मौका दिया जाना चाहिए था। इन्हीं सब कमियों की वजह से कर्नाटक में पार्टी चुनाव हार गई।
कर्नाटक में भाजपा की करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भी यहीं नज़ारा दिखेगा। वहीं उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा के झूठ और फरेब की सियासत को नकार दिया है। यह साफ संदेश है कि भाजपा अब जाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications