भारत के दक्षिणी हिस्से में बीजेपी खत्म हो गई है, कर्नाटक के मतदाताओं को बधाई- तेजस्वी यादव
Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद भाजपा हार पर मंथन कर रही है। वहीं विपक्ष के नेता जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में दूसरे प्रदेश के भी नेता कांग्रेस को जीत की बधाई दे रहे हैं।

Karnataka Chunav: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, मैं कर्नाटक के लोगों को बधाई देता हूं, उन्होंने देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए कर्नाटक में सरकार चुनी है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के दक्षिणी हिस्से में खत्म हो गई है। भाजपा की जहां भी सरकार है, वह खरीद फरोख्त और असंवैधानिक रूप से है। भाजपा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार गई। आगे जहां भी चुनाव होंगे, उन सभी राज्यों में बीजेपी की हार होगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक में भाजपा की हार पर कहा कि, कर्नाटक कि जनता को मेरा सलाम है, उन्होंने बदलाव को चुनते हुए जनादेश दिया है। बहुसंख्यकवादी और क्रूर अधिनायकवादी राजनीति को कर्नाटक में हार मिली है।
ममता बनर्जी ने कहा कि बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों पर जीत हासलि करने वाले लोगों को केंद्र हावी होकर दबाना चाहती है। कर्नाटक चुनाव ने कहानी के सार को साफ कर दिया और भाजपा के लिए यह कल का सबक है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झूठ और फसाद की सियासत को कर्नाटक में जनता ने हरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications