Karakat Lok Sabha: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के लिए वोट मांगने काराकाट पहुंची अभिनेत्री पाखी हेगड़े, कही ये बात

Karakat Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव में आ चुका है, शनिवार यानि 01 जून को सातवें और आख़िरी चरण के वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही इस चुनावी महापर्व का समापन हो जाएगा और अब उसके बाद सारी निगाहें अगले 4 जून को बैलेट बॉक्स की तरफ लग जाएंगी।

1 जून को आखिरी चरण की वोटिंग के बाद 4 जून को ही देशभर में आम चुनाव 2024 के नतीजे आने वाले हैं। इसी चुनावी महासमर में भोजपुरी फ़िल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनावी ताल ठोककर बड़े बड़े राजनैतिक धुरंधरों का पसीना निकाल दिया है।

Karakat Lok Sabha Actress Pakhi Hegde reached Karakat to seek votes for Bhojpuri actor Pawan Singh

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय चुनावी ताल ठोकॉ रहे हैं और उनको समर्थन देने के लिए पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री ने काराकाट में जमकर कैम्पेनिंग किया है। इसी कैम्पेनिंग के क्रम में भोजपुरी की जानी मानी सुपरस्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी पवन सिंह को सपोर्ट करने के काराकाट में नजर आईं।

पाखी हेगड़े ने पवन सिंह के लिए वोट मांगे, उन्होंने कहा कि पवन सिंह आपके बेटा हैं और आपलोग इसबार अपने बेटे पवन सिंह को आशीर्वाद दीजिये। आपने हर बार किसी और को जिताया है जिसने आपके लिए क्या किया पता नहीं लेकिन पवन सिंह आपके लिए आपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।

अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने काराकाट संसदीय क्षेत्र से इस बार पवन सिंह को जिताने के लिए जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विकास के लिए आपलोग एक मौका पवन सिंह को जरूर दें। आपको बता दें कि अभिनेत्री पाखी हेगड़े इस बार सिर्फ पवन सिंह के लिए चुनावी कैम्पेनिंग कर रही थी।

पवन सिंह के प्रचार में उन्होंने कई चुनावी दौरे किए, इस आम चुनाव में उन्होंने किसी अन्य उम्मीदवार के लिए प्रचार प्रसार नहीं किया है। काराकाट लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। एनडीए की तरफ़ से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं और महागठबंधन की तरफ़ से माले के राजा राम सिंह चुनावी मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+