बिहार: जलाभिषेक के दौरान बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में 3 लोगों की मौत, इस वजह से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को काफ़ी तादाद में जलाभिषेक करने के लिए भक्त पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण बहुत ज्यादा ही भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई।
सिवान, 19 जुलाई 2022। सावन महीने की शुरुआत होते ही शिव भक्त बाबा धाम के लिए निकल रहे हैं। बिहार में काफ़ी तादाद में कांवड़ यात्री धामों के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम भी किए गए हैं। बावजूद इसके कुछ अप्रिय घटनाएं भी हो रही हैं। सिवान जिले महेंद्ननाथ मंदिर में भी सोमवार को अप्रिय घटना घट गई जिसमे दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मचने से हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ लोगो घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत ठीक है।
Recommended Video

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को काफ़ी तादाद में जलाभिषेक करने के लिए भक्त पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण बहुत ज्यादा ही भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई। भीड़ के अनियंत्रित होने की वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई। भगदड़ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव की रहने वाली सोहागमती देवी और लीलावती देवी और देवरिया के सुंदरपुर के रहने वाले निकेश की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए जिन्हें लोकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
सीवान में स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो सावन की पहली सोमवारी जलाभिषेक के लिए लाखों की तादाद में भक्त जुटते हैं। भक्तों की भीड़ ज्यादा थी इस वजह से जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रांगण में बहुत लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई जिससे भीड़ अनियंत्रित हो जिससे तीन लोगों मौत के गाल में समा गए। फिलहाल भक्तों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रबंध किए गए हैं ताकि दोबार इस तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो।
ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा: 13 घंटे में 108 KM दौड़ कर जलाभिषेक का रिकॉर्ड, पांव छूने के लिए लग जाती है श्रद्धालुओं की भीड़












Click it and Unblock the Notifications