चुनावी सभा में बोले कन्हैया कुमार- नीतीश बिहार संभालने में अक्षम, अब यहां हमारी बनेगी सरकार

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनसभा संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने मौजूदा राज्य सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। मोतिहारी के चकिया में कन्हैया कुमार ने कहा कि, 'सीएम नीतीश कुमार बिहार संभालने में अक्षम हो चुके हैं। अब अगली सरकार हमारी बनेगी। बिहार की ये भाजपा-जदयू सरकार तब भी यहां विकास नहीं कर पाई, जबकि उनके नेता मोदी केंद्र की सत्ता में हैं।' कन्हैया ने कहा कि, जनता हमें जरूर मौका देगी।'

kanhaiya kumar rally in bihar, target on Nitish kumar and Modi government ahead of assembly elections

Recommended Video

    Bihar Election 2020 : Kanhaiya Kumar का CM Nitish पर हमला,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    बताते चलें कि, कन्हैया कुमार ने पिपरा के भाकपा माले के उम्मीदवार राजमंगल प्रसाद कुशवाहा के समर्थन में वोट मांगे। बिहार के चुनावी समर में आज फिर एक बार उनकी जोरदार एंट्री हुई। उनके मंच पर पहुंचते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उनके साथ भीड़ से काफी लोग मंच पर चढ़ गए। उत्साहित लोगों के चलते हालत यह हो गए कि मंच से कुछ लोगों को वापस उतारा गया। वहीं, उनके समर्थन में भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही खूब तालियां भी बजाईं। कन्हैया कुमार ने मौजूदा सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि, नीतीश कुमार बिहार संभालने में अक्षम हो चुके हैं।

    kanhaiya kumar rally in bihar, target on Nitish kumar and Modi government ahead of assembly elections

    कन्हैया ने माकपा की ओर से हुए प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें देखकर लोग फोटो खींचने लगे। कन्हैया ने बिहार स्टाइल में एक गमछा डाला हुआ था। उसका रंग लाल दिख रहा था। उनके मंच पर लगे टैंट का भी रंग लाल था। मोतिहारी के चकिया में उनकी चुनावी सभा को सुनने गांव-कस्बों से भारी भीड़ पहुंची थी। इस मर्तबा कन्हैया कुमार ने राजमंगल प्रसाद कुशवाहा के लिए वोट की अपील की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+