किस पार्टी और किस सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, हो गया तय!

तय हो गया है कि कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतरेंगे। पार्टी और सीट का भी फैसला हो चुका है।

Recommended Video

    2019 Lok Sabha Election: Kanhaiya Kumar likely to be CPI Candidate from Begusarai | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देशविरोधी नारेबाजी की घटना के बाद सुर्खियों में आए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार अब सक्रिय राजनीति में उतरने जा रहे हैं। कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतरेंगे। कन्हैया कुमार किस पार्टी और किस सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, यह भी लगभग तय हो गया है। आपको बता दें कि कन्हैया कुमार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस पर लगातार हमलावर रहते हैं। ऐसे में उनके चुनावी मैदान में उतरने की खबर से सियासी गलियारों में उथल-पुथल शुरू हो गई है।

    Kanhaiya Kumar

    बिहार की बेगूसराय सीट से आजमाएंगे किस्मत

    बिहार की बेगूसराय सीट से आजमाएंगे किस्मत

    कन्हैया कुमार 2019 में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बात के संकेत सीपीआई के बिहार प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह ने दिए हैं। सत्यनारायण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कन्हैया कुमार आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट से सीपीआई के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कन्हैया कुमार से भी बातचीत हो गई है।

    लालू भी दे सकते हैं समर्थन

    लालू भी दे सकते हैं समर्थन

    आपको बता दें बिहार की बेगूसराय सीट वामपंथियों का गढ़ रही है। हालांकि पिछले दो चुनावों में यहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, लेकिन जीत का अंतर बेहद कम रहा है। कन्हैया के यहां से चुनाव लड़ने पर मुकाबला टक्कर का हो जाएगा। भाजपा नेताओं का भी मानना है कि कन्हैया के बेगूसराय से चुनाव लड़ने पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उन्हें समर्थन दे सकते हैं और ऐसी स्थिति में भाजपा के लिए यहां मुश्किल पैदा हो सकती है।

    तब सुर्खियों में आए थे कन्हैया

    तब सुर्खियों में आए थे कन्हैया

    इससे पहले जब जेएनयू विवाद में कन्हैया का नाम आया था और जेल से बाहर आने के बाद वो अपने गृह राज्य बिहार पहुंचे थे, तो उनका स्वागत VIP तरीके से किया गया। जैसे ही कन्हैया नई दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे, उनकी सुरक्षा में 2 डीएसपी के साथ-साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनाथ थे। कन्हैया कुमार को रिसीव करने के लिए भी जदयू के पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+