कैमूरः शादी की रस्म के बाद प्रेमिका को लेकर भागा लड़का तो उसके पिता पर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दुल्हपुर हरनाथपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार को शिक्षक सहित दो लोगों को गोली मार दी गई। प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने लड़के के शिक्षक पिता पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां बरसा दीं। इस दौरान उनको बचाने आए एक अन्य शख्स को भी गोली लग गई। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में चल रहा है।

kamiur fiirng on two people seriously injured

दरअसल, गांव में बीते 14 मई को लड़के की शादी होने वाली थी तभी लड़का तिलक चढ़ने और हल्दी की रस्म के बाद गांव की लड़की जो कि उसकी प्रेमिका थी उसके साथ फरार हो गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने लड़के की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए मोहनिया थाने में मामला दर्ज कराया था। लड़के के पिता बगल के गांव में शिक्षक हैं।

लड़की के परिजन लड़के के पिता पर लगातार दबाव बना रहे थे लेकिन लड़का प्रेमिका के साथ वापस नहीं लौटा। एक महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने पर जब लड़के के पिता प्रतिदिन की तरह घर लौट रहे थे। तभी लड़की पक्ष ने शिक्षक को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग की घटना में शिक्षक समेत एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। घायल को परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज किया जा रहा था। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना मोहनियां थाने को दी गई जहां पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+