कैमूरः मां के साथ सो रहे दो बच्चे अचानक रोने लगे और फिर दोनों की हो गई मौत

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के लोहदन गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां के साथ सो रहे दो बच्चों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बच्चों को सदर अस्पताल भभुआ लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव के रहने वाले राकेश गोड़ की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। महिला ने अभी दो दिन पहले ही अपनी नसबंदी कराई थी। इसलिए वो मायके में दोनों बच्चों को लेकर रात के वक्त सो रही थी।

kaimur two children died in suspicious condition

आधी रात को दोनों बच्चे रोने लगे। जब काफी देर तक मनाने के बावजूद भी चुप नहीं हुए तो उसकी मां को शक हुआ कि कहीं बच्चों को कुछ काट तो नहीं लिया। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर चैनपुर के हाटा के किसी निजी क्लिनिक में ले गए। लेकिन बच्चों की स्थिति देखकर निजी क्लिनिक ने भर्ती करने से मना कर दिया और उनको वहां से भभुआ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रास्ते में आने के दौरान छोटे बेटे तीन वर्षीय रौनक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा पांच वर्षीय शिवाजी कुमार का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के चाचा जितेंद्र गोंड ने बताया कि दोनों बच्चों को लेकर उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। जहां सोए हुए बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में दोनों बच्चों की मौत हो गई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले इनके पिता का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण उनका दिमागी संतुलन खराब चल रहा है। ऐसे में दोनों नवजात बच्चों की मौत बड़ी दुखद घटना है।

छेड़खानी करने पर भरी पंचायत में महिला ने पीटा

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना इलाके में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को महिला ने भरी पंचायत में 50 बार चप्पल से मारा। आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी करने के मामले में पंचायत ने सजा सुनाई थी। पंचायत में फैसला होते ही लोगों के बीच ही चप्पल निकालकर महिला युवक की पिटाई करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको शेयर किया जा रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है।

पंचों का फैसला सुनने के बाद महिला ने अपने पांव से चप्पल निकाला और आरोपी पर चप्पल की बरसात कर दी। हालांकि इस दौरान कुछ ही देर में आरोपी युवक गुस्सा हो गया। वह उठा और महिला का बाल खींचकर उसे ही पीटने लगा। इसके बाद पंचायत में बैठे लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+