बिहारः स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Junior Doctor Strike End पटना। स्टाइपेंड की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से चल रहे जूनियर डॉक्टर की हड़ताल ( junior doctor strike ) खत्म हो गई। प्रधानसचिव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ( health minister Mangal Pnadey ) की जूनियर डॉक्टर से सौहार्दपूर्ण बात हुई, जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने आज रात 10 बजे से काम पर लौटने का फैसला किया है। शुक्रवार को पटना के सचिवालय में जूनियर डॉक्टर की 9 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो चुकी है। प्रधानसचिव और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ( Bihar Health Minister ) से बातचीत के बाद आज रात 10 बजे से जूनियर डॉक्टर काम पर लौटेंगे।

Recommended Video

    बिहारः स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
    junior doctors strike end in bihar after meeting with health minister mangal pandey

    ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएमसीएच एवं सेक्रेटरी ऑफ जेडीए बिहार कुंदन सुमन ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी वार्ता स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव से हुई है एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भी आमने-सामने बैठकर बात हुई है। कहा कि मुझे आशा नहीं पूर्ण विश्वाश है कि हमारी डिमांड को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा की हमारे राज्य के सभी जूनियर डॉक्टर काम पर वापस आ रहे है, जो भी उनकी मांगें हैं सरकार उनके बातों पर गंभीरता से विचार करेगी।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो भी उनकी जायज बाते है उन सारी बातों का हम ध्यान रखने वाले हैं। चिकित्सक देख रहे हैं कि आज लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहां की मैंने सभी लोगो से अपील किया था कि जनहित में आप सभी लोग काम पर वापस आ जाये। आज सभी लोगो से बातचीत हुई है और सभी लोग काम पर वापस लौट रहे है। जो भी विषय है वह हमारे और प्रधान सचिव से जूनियर डॉक्टर की वार्ता हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+