Jitan Sahani Hatyakand: ‘हम फोटो देखे थे, सिंपल था’, तेज प्रताप ने मुकेश सहनी से की वीडियो कॉल पर बात

Jitan Sahani Hatyakand: VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर प्रदेश में सियासा पारा चढ़ चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता लगातार मुकेश सहनी से बात कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके मुश्किल वक्त में क़दम से क़दम मिलाकर खड़े हैं। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मुकेश सहनी से कॉल पर बात की।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, राजद नेता तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉल पर मुकेश सहनी से बात की। उन्होंने पूछा कैसे यह सब हो गया। इस पर मुकेस सहनी ने कहा कि इस मामले में पूरी जानकारी तो सामने नहीं आई है। मोहर्रम की वजह से इस मामले पर ज्यादा ज़ोर नहीं दिया। गुरुवार को मामले का पर्दाफाश होगा, पता चलेगा की मामला क्या है?

Jitan Sahani Murder Case We had seen the photo Tej Pratap talked to Mukesh Sahani over video call

मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसे तो उनका किसी से लड़ाई झगड़ा तो नहीं था। अपने हिसाब से वह अकेले रहते थे, खाना पीना खाते थे। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हां हमने भी तस्वीर देखी थी, सिंपल था एकदम, ज्यादा कुछ ऐसा था नहीं। ऊपर वाले से यही मनाते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Recommended Video

    Jitan Sahani Hatyakand: ‘हम फोटो देखे थे, सिंपल था’,तेज प्रताप ने मुकेश सहनी से की वीडियो कॉल पर बात

    जीतन सहनी के हत्याकांड मामले में बिहार पुलिस सफल उद्भेदन का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए बयान में बताया गया कि रुपयों की लेन देन की वजह से हत्या हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी काज़िम अंसारी द्वारा अपने गुनाह को क़बूल कर लिया गया है।

    वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिस शख्स (काज़िम अंसारी) को पुलिस मुख्य आरोपी बता रही है। वह तो उनके साथ रोज़ाना करीब चार से पांच घंटे बैठ उठा करता था। पुलिस द्वारा मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने के दबाव में किसी को भी मोहरा बना दिया गया है।

    विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी ब्याज पर पैसा देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मेरी जानकारी में ब्याज पर रुपये देने का मामला नहीं है। हां ये ज़रूर है कि जरूरतमंद पिता जी से उधार लेते थे और उन्हें चुका भी देते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+