मांझी ने चिराग के लिए कहा- अपने चिराग से भस्म हो गए हैं वो, जिस डाल पर बैठे थे उसी को काट दिया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एनडीए के घटक दलों ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पर हमला बोला है। इसी कड़ी में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने चिराग से भस्म हो गए हैं वो। बता दें कि जीतन राम मांझी ने घोषणा किया है कि वह सरकार में कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगे।

Recommended Video

    Jitan Ram Manjhi ने Chirag Paswan पर साधा निशाना, बोले- अपने चिराग से हो गए भस्म | वनइंडिया हिंदी
    jitan ram manjhi statement on chirag paswan

    चिराग पर हमला बोलते हुए मांझी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि जिस डाल पर बैठे हैं उस डाल को नहीं काटना चाहिए लेकिन चिराग पासवान ने ऐसा नहीं किया। चिराग पासवान ने उस पार्टी को हराने की कोशिश की है, जिसके वो हिस्सा थे और नतीजा साफ है कि डाल कट गई लेकिन वो भी गिर गए।

    इसके अलावा एक चैनल से बात करते हुए मांझी ने कहा कि चिराग ने ऐसा खेल खेला की खुद ही डूब गए। चिराग पासवान बिहार चुनाव से पहले माइलेज लेना चाहते थे, लेकिन बिहार की जनता ने उनको हवा हवाई कर दिया। नीतीश के सीएम फेस पर मांझी ने कहा कि इसको लेकर किसी तरह की कोई आशंका नहीं है और नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे।

    बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी अगस्त महीने के आखिर में महागठबंधन से अलग हुए थे। जब मांझी एनडीए का हिस्सा बने थे तब वो हम पार्टी से खुद इकलौते विधायक थे। जबकि उनके बेटे संतोष मांझी पार्टी के एमएलसी हैं। लेकिन अब चुनाव नतीजों के बाद उनके पास भी चार सीटें आ चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+