बिहारः जीतन राम मांझी ने कहा- अगर राजद के नेता चाहें तो राज्य से खत्म हो सकता है अपराध
jitan ram manjhi statement on bihar crime पटना। बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर जहां एक तरफ विपक्ष सरकार ( Bihar government ) पर हमला बोल रही है। वहीं सरकार में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ( ham ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ( jitan ram manjhi ) ने भी बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के लिए राष्ट्रीय जनता दल को जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राजद ( rjd ) और उसके सहयोगी दलों के नेता चाहें तो 80 फीसद से अधिक अपराध खुद ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने शराबबंदी कानून ( ban liquor act ) के विरोध को लेकर भी राजद व कांग्रेस पर हमला बोला है।
शुक्रवार को ट्वीट करते हुए मांझी ने राजद पर बिहार के अपराध को लेकर चिंता का दिखावा करने का आरोप लगाया है। साथ ही राजद और उसके सहयोगी दलों के नेताओं से आग्रह है कि अगर वे अपने कार्यकर्ताओं और जेल में बंद नेताओं को समझा दें तो राज्य के 80 फीसद से अधिक अपराध खुद ही खत्म हो जाएंगे ।
वहीं शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर हमला बोला है। शराबबंदी कानून का समर्थन कर लागू कराने वाले कांग्रेस और राजद के नेताओं को बताना चाहिए कि किन शराबमाफियों के कहने पर आज आप इस कानून का विरोध कर रहें हैं। शराबबंदी नीतीश कुमार जी की सरकार का सबसे बेहतर फैसला है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।












Click it and Unblock the Notifications