मांझी की पार्टी ने जगदानंद सिंह को साथ आने का दिया न्यौता, RJD ने कहा- उनको संभालने की औकात नहीं है

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच चल रहे तनातनी को लेकर विपक्ष खूब निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने जगदानंद सिंह को साथ आने का न्यौता दे दिया है। हम पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपमानित किये जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि राजद प्रदेश अध्यक्ष के अपमान की बात अब गली चौराहों पर होने लगी है, लेकिन उन्हें हम पार्टी में पूरा सम्मान देंगे।

jitan ram manjhi ham party invite rjd state president jagdanand singh for joining

इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्टा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने कहा कि हम राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को पार्टी में आने का निमंत्रण देते हैं। वह हमारी पार्टी में आएं, हमारी पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इशारे पर उनके बेटे जगदानंद सिंह को अपमानित कर रहे हैं और वह इस पीड़ा के चलते तीन दिनों से राजद कार्यालय तक नहीं जा रहे हैं। हम उनकी मनोभावना और मनो स्थिति को समझ सकते हैं।

इसके अलावा प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि हम समझ सकते हैं कि वह जिस समाज और जिस परिवार से आते हैं उके बावजूद इस अपमान का घूंट को पी रहे हैं। यह उनके जैसे मजबूत और गंभीर सोच वाले नेता ही कर सकते हैं।

वहीं हम पार्टी के प्रवक्ता के इस बयान पर पलटवार करते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि जगदानंद सिंह जैसी राजनीतिक हस्ती को संभालने की औकात भी होनी चाहिए। चार-पांच नंबर की पार्टी प्रदेश की नंबर वन पार्टी के नेता को रखने की औकात कभी रख नहीं सकती। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जगदानंद सिंह राजद के अभिभावक हैं। हम पहले अपने को टूटने से बचा ले, क्योंकि बीजेपी की पूरी निगाह हम पार्टी पर है। हम पहले अपने आप को बीजेपी से बचा ले फिर किसी को इस तरह का ऑफर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+