'NDA के नेताओं से करूंगा मुलाकात', नीतीश कुमार से समर्थन वापस लेने के बाद बोले मांझी

बिहार की महागठबंधन सरकार को विपक्षी दलों की बैठक से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा झटका दिया है। नीतीश कुमार से समर्थन वापसी के बाद मांझी अब फिर से एनडीए में शामिल योजना बना रहे हैं।

बिहार की महागठबंधन सरकार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस निर्णय के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से एनडीए में शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि वे अब वे एनडीए समेत अन्य दलों ने मिलने की पूरी कोशिश करेंगे।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी ने ये निर्णय ऐसे वक्त में लिया है जब विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के मुकाबले एक मजबूद गठबंधन की तैयारी में है। इसको लेकर पटना में इसी हफ्ते यानी 23 जून को एक अहम बैठक होने जा रही है। जिसका प्रमुख एजेंडा लोकसभा चुनाव 2024 में सभी विपक्षी दलों की एकजुटता को मजबूत करना है।

Jitan Ram Manjhi

बिहार की महागठबंधन वाली सरकार से समर्थन वापसी की पुष्टि करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, "हमने राज्यपाल को महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र सौंप दिया है। मैं अपना समर्थन लेने की घोषणा करता हूं। हमने राज्यपाल को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र सौंपा है। दिल्ली में, हम एनडीए के नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे।" मांझी ने आगे कहा कि वे बसपा सुप्रीमो मायावती और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+