Bihar News:अंबेडकर स्मारक पर धरना देंगे मांझी, बोले- नीतीश ने सिर्फ मेरा नहीं पूरे दलित समाज का किया अपमान
Bihar News, Jitan Ram Manjhi Latest Update In Hindi: बिहार में सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई बयानबाज़ी को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी सीएम नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि वह सीएम नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मौन प्रदर्शन करेंगे। पटना हाई कोर्ट स्थित बीआर अंबेडकर स्मारक के पास अपने समर्थकों के साथ मंगलवार धरना प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी भी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के समर्थन में खड़ी है। सीएम नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मांझी के आंदोलन में कई संगठन शामिल होने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मुझे अपमानित कर पुरे दलित समाज को ज़लील करने सीएम नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मौन प्रदर्शन करने वाले है।
14 नवंबर 2023 को 11.30 बजे अंबेडकर स्मारक (पटना उच्च न्यायलय के पास) मौन प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व सीएम मांझी विभिन्न संगठनों के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं जीतन मांझी के बेटे संतोश मांझी ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।
संतोष कुमार सुमन ने कहा की पीएम मोदी ने मुश्किल घड़ी में हम लोगों का साथ दिया। विधानसभा के पटल पर नीतीश कुमार ने पमानित किया, लेकिन पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्तार पर इस मुद्दे उठाते हुए दलितों को सम्मान दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की चुनावी सभा में भी कहा था कि बिहार के एक सीएम नीतीश कुमार ने दलित पूर्व सीएम को सदन में बेइज़्ज़त कर अहंकारी प्रवृत्ति का उदाहरण दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का सीएम बनने लायक जीतन राम मांझी नहीं थे।
आपको बता दें कि जीतन राम मांझी कि पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा एनडीए गठबंधन में शामिल है। मांझी के साथ ही भाजपा ने अपने सहयोगी दल के लिए सीएम नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आगामी चुनाव में इसका क्या असर होता है, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications