पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने खगड़िया पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, भाजपा पर साधा निशाना

खगड़िया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सतीश प्रसाद सिंह के श्राद्ध में शामिल होने खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के सतीश नगर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद शोकाकुल परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

jharkhand hemant soren reached khagariya for pay homage to former cm satish singh

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बिहार में NDA जीतकर भी चुनाव हार गई है। साथ ही कहा कि 2017 के बाद बीजेपी कहीं भी अपने बूते सरकार नहीं बनाई है। हर जगह वह खरीद फरोख्त कर सत्ता में आई है।

साथ हीं कहा कि भाजपा ने जो नई परंपरा की शुरुआत की है वह ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सतीश जी के परिवार से परिवारिक लगाव था इसीलिए वो यहां आए हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की पत्नी के देहांत के 5 दिन बाद हीं दिल्ली के एक अस्पताल में सतीश प्रसाद सिंह का भी देहांत हो गया था। दोनों पति पत्नी की आज तेरवीं श्राद्ध था। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भागलपुर जिले के जयप्रकाश नारायण कॉलेज नारायणपुर के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे उसके बाद सड़क मार्ग से सतीशनगर पहुंचे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से राजनीति में एक नई परिभाषा गढऩे की कोशिश में है। लोकतंत्र में ऐसी कोशिशें बहुत वक्त तक फायदेमंद नहीं रहती। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की ओर से एक भी सीट नहीं देने के सवाल पर कहा कि घर के अंदर क्या बात हुई यह हमलोगों का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+