24 नवंबर को 40 जगहों पर जदयू करेगी कार्यक्रम का आयोजन, जनता के सामने सौंपा जाएगा रिपोर्ट कार्ड

पटना। नीतीश कुमार को सीएम बने 15 साल हो गए हैं। इसको लेकर जदयू जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। जदयू बेमिसाल 15 साल के तर्ज पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश किया जाएगा। 24 नवंबर यानी कि बुधवार को नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे, जिसको लेकर जदयू की तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जदयू ने पटना सहित 40 स्थानों पर अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिक्षा मंत्री विजय चौधरी को नालंदा, संजय झा को सुपौल, श्रवण कुमार को समस्तीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

jdu will do programme for cm nitish kumar from 15 years

बाकि के सांसद और पूर्व मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि जदयू की तरफ से पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें पार्टी अपनी ताकत भी दिखाएगी और नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बहाने क्रेडिट भी लेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अभी हाल में हुए उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

पार्टी 2024 और 2025 की तैयारी कर रही है। कई तरह के बदलाव हो रहे हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी एकजुटता दिखाने की कोशिश भी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम हो रहा है और इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है।

पार्टी के इस कार्यक्रम को लेकर लेकर मुख्य मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार बिहार में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसको लेकर जदयू पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम करेगी। जिसमें मंत्री, सांसद और पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय विमर्श में राजनीतिक की भीड़ से अलग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+