Lok Sabha Chunav: लोकसभा का टिकट पॉकेट में ही था, लेकिन कोई और निकाल लिया, अब JDU विधायक ने किया ये दावा

Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। विभिन्न पक्ष और विपक्ष के दलों ने लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी तेज़ कर दी है। इसी क्रम में सीएम नीतीश की पार्टी के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने खुद को लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

गोपाल मंडल ने दावा करते हुए कहा था कि भागलपुर से वह किसी भी हालत में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए चिकट जेब में रख कर घूमते हैं। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा गोपाल मंडल ने कहा था कि भागलपुर सीट पर अजय मंडल को टिकट हमने ही दिलवाया था।

JDU Vidhayaka Gopal Mandal Ka Lok Sabha Ticket Ka Dawa Fail Nitish Cabinet Me Banenge Mantri

इस बार हम ही चुनाव लड़ेंगे, अजय मंडल छोटा भाई है, उसे समझा दिए हैं। टिकट की घोषणा होते ही गोपालमंडल के दावों की पोल खुल गई, इस बार फिर से जदयू ने भागलपुर सांसद अजय मंडल को ही उम्मीदवार बनाया है।

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जब पूछा गया कि टिकट का दावा कर रहे थे, लेकिन टिकट क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि टिकट नहीं मिला तो कोई बात नहीं है, अब हम मंत्री बनने जा रहे हैं। नीतीश कुमार की कैबिनेट में जगह खाली है।

लोकसभा का टिकट पॉकेट में रखा था, कमीज़ खोलकर रखे, कोई और निकाल लिया। पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसे ही जिताने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। साफ करते हुए कहा कि टिकट नहीं मिलने पर भी वह दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। समता पार्टी के वक्त से ही नीतीश कुमार के साथ हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने गोपाल मंडल को पर मायूसी भी है। उन्होंने अजय मंडल के टिकट मिलने पर कहा कि उसे टिकट नहीं मिलना चाहिए था। पार्टी ने कुछ सोच समझकर ही दोबारा से उसे प्रत्याशी बनाया है। जिताने के लिए प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+