Bihar JDU Politics: ‘चुनावी मोड’ में CM Nitish, ललन सिंह से अलग ले रहे फ़ैसले, तेज़ हुई क़यासबाज़ी
CM Nitish Kumar, JDU News: बिहार में चुनावी बाज़ार सज चुका है, पक्ष और विपक्ष के नेता आगामी चुनाव को लेकर सियासी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 'चुनावी मोड' से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को लगातार चौंका रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए थे। जिसकी खबर जदयू प्रदेश अध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी को भी नहीं थी। अचानक नीतीश कुमार को पार्टी कार्यालय में पहुंचा देख, वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए।

जदयू कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने दफ्तर के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया, इसके बाद कार्यर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए हौसला अफ़ज़ाई की। वहीं जदयू कार्यालय से निकलने के बाद वह सीधे राबड़ी आवास पहुंचे, जहां करीब पांच मिनट तक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाक़ात करते हुए आगामी चुनाव पर चर्चा की।
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर एक चौंकाने वाला फ़ैसला लिया है। उन्होंने जदयू विधानसभा प्रभारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में यह विधानसभा प्रभारियों की टीम को भंग करने सीएम नीतीश कुमार ने फ़ैसला लिया।
सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिए फ़ैसले के बाद अब प्रदेश के सभी ज़िले में विधानसभा सीटों की तादाद के हिसाब से प्रभारियों की टीम तैयार की जाएगी। एक विधानसभा सीट पर सिर्फ एक इंसान प्रभारी नहीं होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा प्रभारियो की उन्हों जानकारी नहीं थी।
सीएम नीतीश कुमार के मुताबिक विधानसभा प्रभारियों की कोई ज़रूरत ही नहीं है। उनका मानना है कि जहां से जदयू चुनावी मैदान में उतरती ही नहीं हैं, वहां पार्टी पदाधिकारी की ज़रूरत ही क्या है?। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर प्रभारी बनाते हुए ज़रूरत के हिसाब से प्रभारी का दायित्व दिया जाए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी दांव के बाद से ही प्रदेश में सियासी क़यासबाज़ी शुरू हो चुकी है। अटकलें लगाईं जा रही हैं कि ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी कमज़ोर नहीं हो जाए, इसलिए नीतीश कुमार अपने खास लोगों को बूथ लेवल पर सेट करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। ललन सिंह के पार्टी प्रोग्राम से दूरी के बाद से प्रदेश में संभावनाओं की सियासत तेज़ हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications