CM नीतीश की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह, पार्टी ने पेश की सफ़ाई, निकाले जा रहे सियासी मायने
CM Nitish Meeting: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में राजनीतिक पार्टिया अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए रणनीतियां बना रही हैं। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड की भी मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। करीब साढ़े तीन घंटे हुई बैठक में, ललन सिंह नहीं पहुंचे।
सीएम आवास पर हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमे उमेश कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष), संजय झा (मंत्री), विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी और विजय चौधरी नज़र आए लेकिन ललन सिंह शामिल नहीं हुए। ललन सिंह के शामिल नहीं होने से सियासी गलियारों में जदयू अंदर कलह की चर्चा तेज़ हो गई है।

ललन सिंह के बैठक में शामिल नहीं होने पर नीरज कुमार (जदयू प्रवक्ता) ने सेहत का हवाला देते हुए शामिल नहीं होने की बात कही। वहीं बैठक के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के विभिन्न ज़िले के अध्यक्षों को बूथ लेवल तक पार्टी को मज़बूत करने की हिदायत दी है।
नीरज कुमार ने कहा कि बैठक के दौरान सभी हलको के कार्यकर्ताओं से पार्टी की ज़मीनी पकड़ पर जानकारी ली गई। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर महामंथन शुरू कर दिया है। वह आगामी चुनाव में पार्टी को मज़बूत करते हुए भाजपा के खिलाफ रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।
जदयू की चुनावी तैयारियों के बीच ललन सिंह के बैठक से गायब होने पर, यह चर्चा तेज़ है कि जी-20 सीएम नीतीश कुमार गये थे। ललन सिंह के खिलाफ होने के बावजूद सीएम नीतीश वहां गए, इसी बात से नाराज़ ललन सिंह पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं यह भी चर्चा है कि ललन सिंह को बैठक में बुलाया ही नहीं गया है। जदयू में कलह बढ़ रही है, अगर चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने डैमेज कंट्रोल नहीं किया तो, लोकसभा चुनाव में इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications