सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर JDU सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान
पटना। केंद्र में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हैं। इस बीच चर्चा यह भी है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में भाजपा की सहयोगी दल जदयू भी शामिल होने वाली है। इस दौरान मंगलवार को पटना से सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ में यह भी चर्चा चल रही है कि केंद्रीय कैबिनेट में जदयू कोटे के मंत्री को लेकर सीएम नीतीश कुमार की बीजेपी नेतृत्व से बात होगी।

वहीं इन अटकलों पर जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने रोक लगा दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा व्यक्तिगत है। मुंगेर से सांसद व जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अटकलबाजी पर राजनीति नहीं होती। सीएम नीतीश कुमार कि दिल्ली यात्रा बिल्कुल निजी है। वे अपनी आंख का इलाज कराने के लिए दिल्ली जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार का कोई लेना-देना नहीं है।
इसके अलावा जेदयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश की दिल्ली यात्रा को लेकर लगाई जा रही अटकलबाजी में कोई दम नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और जेडीयू को उसमें शामिल कराने के लिए सीएम के जाने जैसी बातें सिर्फ अटकलबाजी हैं। वास्तव में इस तरह की कोई बात नहीं है। यह पूरी तरह से भ्रामक है।
वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने पर सांसद ललन सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार करना या ना करना पीएम का विशेषाधिकार है। कैबिनेट विस्तार में किसी का हस्तक्षेप नहीं हो सकता। जब पीएम मोदी को लगेगा, तभी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार और जदयू का कैबिनेट में शामिल होना सिर्फ अटकलबाजी है। अटकलबाजियों पर राजनीति संभव नहीं।












Click it and Unblock the Notifications