बिहारः विधानपरिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के बाद JDU के एमएलसी और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण मामले में लगातार नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। विधानपरिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी गुलाम गौस और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा राजद के पटना महानगर के अध्यक्ष महताब आलम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महताब आलम को होटल पाटलिपुत्र में आइसोलेट किया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण Covid-19 पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    Jdu mlc and his wife and rjd leader mahtab alam corona positive

    रिपोर्ट आने से पहले आरजेडी नेता महताब का संपर्क बहुत से बड़े नेताओं के साथ हुआ है। वे बीते 28 जून को एक पूर्व एमएलसी की बेटी की शादी में गए थे। बता दें कि उसी शादी में शरीक होने वाले पटना सिटी के एक वार्ड पार्षद पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। बता दें कि कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने हाल ही में 9 एमएलसी को शपथ दिलाई थी। सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि कार्यकारी सभापति के संपर्क में आने से गुलाम गौस कोरोना पॉजिटिव हुए हों।

    जिन एमएलसी को शपथ दिलाई गई थी, उनमें ज्यादातर का सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वैसे गौस का कहना है कि दूरी बनाकर शपथ दिलाई गई थी। पीएमसीएच और एनएमसीएच के एक-एक डॉक्टर समेत 63 नए मरीज सोमवार को कोरोना संक्रमित हो गए। इनके अलावा बोरिंग रोड के एसकेपुरी में 29 साल का युवक, 24 और 39 साल की दो महिलाएं भी संक्रमित हैं।

    खजांची रोड की 56 साल वर्षीय महिला, कुरकुरी इलाके का 55 वर्षीय पुरुष, 33 साल का अनीसाबाद के सरिस्तसबाद का रहने वाला पुरुष, 38 साल के चांदपुर बेला का रहने वाले पुरुष तथा 46 साल की रूपसपुर की रहने वाली महिला और 64 साल का सिपारा का रहने वाला एक पुरुष समेत कुल 63 संक्रमित हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+