JDU विधायक गोपाल मंडल ने सम्राट चौधरी को घेरा, कहा- उनकी क्या औकात है, खुद दलबदलू हैं
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने भाजपा विधायक और मंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक निजी चैनल से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि वो अपनी औकात में रहे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री बनिया हैं और नौगछिया के बनियों का 52 घर को बचाने के लिए रुपये वसूली किये हैं। इन्हें उपमुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए।

Recommended Video
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि सम्राट चौधरी खुद दल बदलू लोग हैं और हमको कहते हैं कि मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इनको दल से बाहर निकाल देना चाहिए। सम्राट चौधरी की क्या औकात है। राजद में उनका जन्म हुआ फिर वह जदयू में आए। यहां से फिर वह मांझी की पार्टी में गए। फिर उन्हें एमएलसी बनाकर जदयू में लाया गया। मंत्री बना दिया गया। वह चुनाव लड़ के देखेंगे मैदान में तब न। चुनाव लड़ने का भी दम नहीं है। चुनाव तो मैं लड़ता हूं। मैं तो बोलता हूं 25 हजार से जीतूंगा। भागलपुर की सातों विधानसभा को जीतूंगा, क्योंकि हम सिर्फ विधायक ही नही हैं बल्कि हम नेता हैं नेता।'
इसके अलावा विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू और भाजपा मुझपर क्या कार्रवाई करेगी। पार्टी मामले की जांच करवा ले कि नौगछिया से उप मुख्यमंत्री ने वसूली की है या नहीं। अगर पार्टी जांच न कराकर सिर्फ हमपर कार्रवाई करती है तो मैं अन्ना हजारे बनकर तबाह और बर्बाद कर दूंगा। मैं केवल किसी कुर्सी बचाने के लिए राजनीति नहीं करता हूं।
विधायक ने कहा कि कौन सा सा दल सीधा है, सब शैतान, सब बेईमान हैं। भाजपा कोई दूध का धुला है क्या। उन्होंने BJP के प्रदेश अध्यक्ष के संबंध में कहा कि वो अपने उपमुख्यमंत्री पर अंकुश क्यों नहीं लगाते हैं, जो पैसा वसूली करने का काम करते हैं। आप उस आदमी को उप मुख्यमंत्री पद से हटाइए।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications