JDU विधायक ने कहा- मैं लड़ाकू आदमी हूं और रिवॉल्वर साथ रहता है, जरूरत पड़ेगी तो ठोंक देंगे
पटना। अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाले गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लड़ाकू आदमी हैं हम, मेरे पास रिवॉल्वर रहता है, जरूरत पड़ेगी तो ठोक देंगे। बता दें कि बीते रविवार को बांका जिले में जमीन विवाद के सिलसिले में लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया था। इसके बाद सोमवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय कैंपस में चर्चा के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अगर पुलिस नहीं आती तो दोनों तरफ से मार होता। वे लोग ज्यादा लाठीबाज नहीं थे, बनिया बेताल था और हमारे सामने टिकते नहीं।
Recommended Video

साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार लाठी पकड़ लेते तो कितनों को छांट देते। लड़ाकू आदमी हैं हम। फिर मेरे पास रिवॉल्वर तो रहता ही है। जरूरत पड़ती तो ठोंक देते। हो सकता है कि आक्रोश में हम गोली ही मार देते। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नौ माह पहले जमीन ली थी। उस जमीन पर स्कूल बनाने की सोच रहा हूं। मैं तो गया था जमीन देखने, लेकिन वे लोग तो वहां जमीन घेर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंधक बनाने की बात झूठी है, सिर्फ बातचीत हुई थी। एक घंटे तक हमलोगों को डिस्टर्ब किया, उसको बंधक कहिये या जो कहिए।
बता दें कि बीते रविवार को जदयू विधायक गोपाल मंडल जमीन पर दावा करने बांका जिला स्थित श्याम बाजा पहुंचे छे। जहां पर उन्हें गांव वालों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक आधा दर्जन वाहनों में करीब 30 समर्थकों के साथ श्याम बाजार के चंदवयगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर के सामने भूखंड पर पहुंचे। वहां पर मौजूद श्याम बाजार निवासी नंद किशोर साह सहित अन्य लोगों ने विधायक का विरोध किया।
आसपास के संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण जुट गए और विधायक का विरोध करने लगे। मामले को बढ़ता देख स्थानीय जदयू जिला महासचिव उमेश यादव सहित लोगों ने पहुंचकर विधायक को समझाया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बौंसी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ भागलपुर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications