'जो जनसंख्या नियंत्रण की बात करते हैं उनके कितने बच्चे?', बोले बिहार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार

पटना, 08 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ कानून बनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। ये बात जदयू नेता ने अपने गृह क्षेत्र नालंदा स्थित बिहार शरीफ मुख्यालय के जदयू पार्टी कार्यालय अस्पताल चौक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ बैठक के दौरान कही।

Shravan Kumar

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज अपने गृह क्षेत्र नालंदा स्थित बिहार शरीफ मुख्यालय के जदयू पार्टी कार्यालय अस्पताल चौक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में जिले दर्जनों अल्पसंख्यक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा और विधानसभा को लेकर पार्टी प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए और उन्हें बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें जागरूक किया जाए।

जेडीयू का 16 अगस्त से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने घरों में बैनर और पार्टी का झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बात गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वे जहां चाहे वहां आ जा सकते हैं, लेकिन देश या फिर बिहार के किसी भी हिस्से में जाएंगे वहां के आपसी सौहार्द को बिगड़ेगे जिसे बिहार या देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही सीमांचल को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यहां लोकतंत्र का राज्य है। यहां मालिक जनता होती है अगर उनके खिलाफ सरकार कोई फैसला लेता है तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा और जनता सबक भी सिखाएगी।

वहीं संजय जायसवाल के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कड़ी आलोचना की उन्होंने कहा 'वो जो कह रहे हैं उनके कितने बच्चे हैं। कानून बनाकर उसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। उसके लिए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने एवं वहां के लोगों जागरूक करने की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें: बिहार: परिवार को वक्त देने के लिए छोड़ दी नौकरी, अंडा बेचकर करोड़पति बना मर्चेंट नेवी कैप्टन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+