जेडीयू नेता रसूल गुलाम के बयान पर विवाद, बाबा रामदेव को बताया 'जैश आतंकी'

JDU leader Rasool Ghulam, रविवार को नवादा में एक कार्यक्रम को संबोधित हुए जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि, रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है।

JDU leader Rasool Ghulam controversial statements over baba ramdev and dhirendra shastri

JDU leader Rasool Ghulam, बिहार के जेडीयू नेता गुलाम रसूल द्वारा बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के उपर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम मे बोलते हुए गुलाम रसूल ने कहा कि, बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से उनका कनेक्शन है। इसकी जांच होना चाहिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को बहुरूपिया करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भारतीय फौज में मुस्लिमों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है।

रविवार को नवादा में एक कार्यक्रम को संबोधित हुए जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि, रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है। इसके बाद बलियावी ने रामदेव को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट भी बता दिया। रामदेव भारत कब आए, कैसे आए और उन्हें इतना लोन कैसे मिल गया इसकी भी जांच होनी चाहिए।

जेडीयू नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं क्या है, हमें पता नहीं। इस तरह के बहरूपियों की हमारे देश में कोई जगह नहीं है। कपड़े और मेकअप से कोई देश को गुमराह नहीं कर सकता है। हम देश के संविधान और अदालत को जानते हैं। इस तरह के बहरूपिया की जगह हमारे देश में नहीं है।

गुलाम रसूल ने आगे कहा कि, अगर पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो सिर्फ 30 परसेंट फौज में मुसलमानों को जगह दी जाए। जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को दिखा रहा था तो कोई नागपुर से बाबा जवाब देने नहीं आए थे। एक मुसलमान का बेटा ही सामने आया था जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम है।

उन्होंने बीजेपी से निष्कासित नूपुर शर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर किसी ने उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला तो वे शहरों को कर्बला बना देंगे। उन्होंने अडानी को लेकर भी कई तरह के सवाल मोदी सरकार से पूछे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+