JDU नेता ने कहा- एनडीए की आंधी में जब लालटेन की लौ बुझ गई, फिर चिराग की क्या बिसात
पटना। एनडीए से अलग होने के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भाजपा और लोजपा की सरकार का दावा कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर दावा किया कि चुनाव बाद बिहार में भाजपा के नेतृत्व में भाजपा-लोजपा की सरकार बनेगी। सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर चिराग ने कहा कि जिस प्रधानमंत्री जी को वे कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति उनका प्रेम और लालच दिखाता है।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि 10 तारीख के बाद वो तेजस्वी यादव के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे। अब इसी बात पर जदयू ने चिराग पर पलटवार किया है। जदयू नेता नीरज कुमार कुमार ने कहा, ट्विटर लबबुआ लोग ज्ञान का आतंक मचा रहे हैं। रामविलास पासवान हर झोपड़ी में चिराग जलाने की बात करते थे, ये सोना का चम्मच लेकर पैदा हुए। सिर्फ जमुई लोकसभा क्षेत्र में 900 किलोमीटर तार बदला गया। लालटेन बुझ गयी, चिराग भी अब नहीं जलेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है, 1990 से 2005 तक 2005 लोगों का फिरौती के लिए अपहरण हुआ था। तेजस्वी यादव के साथ गलबहियां कर रहे हैं चिराग पासवान। नीरज कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, एनडीए की आंधी में जब लालटेन की लौ बुझ गई। फिर चिराग की क्या बिसात। इसे तो बुझना ही था। चिराग के पास अब तेजस्वी जिंदाबाद करने के सिवा कोई चारा शेष नहीं।
साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि फिलवक्त देखना लाजिमी है कि दिल्ली का रुख करते हैं या फिर अभिनय की काल्पनिक दुनिया में जहां फेल हो राजनीति का रुख किए।












Click it and Unblock the Notifications