सड़क दुर्घटना में जदयू के नेता की मौत, नीतीश ने जताया शोक

पटना। पिंडदान कर वापिस लौट रहे जदयू नेता की कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में जदयू नेता मणि भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जदयू नेता की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनने के बाद नीतीश कुमार भी भावुक हो गए। उन्होंने जदयू नेता की मौत पर दुख जताया है।

JDU leader dies in road accident in patna

मिली जानकारी के अनुसार जदयू नेता मणि भूषण अपने पिता के श्राद्ध कर्म का पिंडदान कर गया से पटना लौट रहे थे। तभी सड़क के साइड में खड़े ट्रैक्टर से उनकी कार टकरा गई। टक्कर लगने से जदयू नेता मणि भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

JDU leader dies in road accident in patna

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जदयू नेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि चारों घायल मणि भूषण के परिवार के सदस्य है। वहीं जदयू निषाद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के निधन की खबर सुनने के बाद जदयू के पटना पार्टी कार्यालय में मातम का माहौल कायम हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मणि भूषण निषाद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+