JDU की आंतरिक कलह आई सामने, शरद और नीतीश गुट में मारपीट

पटना की सड़कों पर आंतरिक कलह खुलकर सामने आई और शरद समर्थकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। हाथों में लाठी-डंडे और बेल्ट लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर शरद समर्थक नीतीश गुट के लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

पटना। पटना में सीएम आवास के बाहर शरद और नीतीश समर्थक आपस में ही भिड़ गए तो पुलिस इस दौरान नदारद रही। एक सिटी एसपी, एक एडिशनल एसपी सहित 60 पुलिसकर्मी ड्यूटी से ही नदारद थे। भड़के एसएसपी मनु महाराज ने सभी को नोटिस दिया है। मुख्यालय को भी इन अफसरों के लापरवाही की रिपोर्ट भेजी गई है, हो सकता है इस घटना पर बड़ी कार्रवाई हो!

JDU internal discord: Sharad and Nitish Group fight

Recommended Video

    Sharad Yadav and Nitish Kumar's supporters indulge in fight outside CM house | वनइंडिया हिंदी
    JDU internal discord: Sharad and Nitish Group fight

    बिहार में जब से महागठबंधन टूटा है तब से ही पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता की बगावत वाले बोल सुनने को मिल रहे हैं। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि जदयू में आंतरिक कलह जारी है। वहीं शनिवार को राजधानी पटना की सड़कों पर आंतरिक कलह खुलकर सामने आई और शरद समर्थकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। हाथों में लाठी-डंडे और बेल्ट लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर शरद समर्थक नीतीश गुट के लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

    JDU internal discord: Sharad and Nitish Group fight

    JDU internal discord: Sharad and Nitish Group fight

    इस मारपीट से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जदयू में चल रहा आंतरिक कलह अब हिंसक रूप ले चुका है। आपको बता दें कि शनिवार सुबह से ही जदयू में बैठकों का दौर चल रहा था। इसलिए दोनों खेमे के नेता पहले से ही तैयार थे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई और सभी नेता जैसे ही इस बैठक में पहुंचे, शरद यादव के समर्थक मुख्यमंत्री आवास के बाहर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन को देख पहले से ही वहां मौजूद नीतीश के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और दोनों गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+