विपक्षी दलों की बैठक से पहले बोले JDU चीफ- 'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं'
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी एकजुटता को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में आम चुनाव को लेकर दलों की बैठक से पहले जदयू चीफ ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
आम चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दल 23 जून को मेगा बैठक करने वाले हैं। इससे पहले जदयू चीफ ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के विपक्षी दलों के पीएम चेहरे को लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पीएम की सीट के लिए किसी भी प्रकार की होड़ नहीं कर रहे हैं।
जदयू चीफ ने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा ध्यान फिलहाल 2024 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन के लिए रूपरेखा तैयार करने पर है। रविवार (11 जून) को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीस कुमार पीएम पद को दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की नीतीश 2024 के लिए पीएम पद के दावेदार नहीं हैं। वे केवल भाजपा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं।

अपन बयान में ललन सिंह ने कहा, " सीएम नीतीश कुमार बीजेपी मुक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इसलिए वे विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं चुनाव के बाद सभी विपक्षी दल मिलकर तय करेंगी कि पीएम कौन होगा।" हालांकि इससे पहले नीतीश की पीएम पद के दावेदारी चर्चा जोरों पर थी। लेकिन विपक्षी एकता के हित में अब पार्टी ने पीएम पद के लिए अपना निर्णय बदल लिया।
जदयू चीफ का ये बयान पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक से पहले आया है। पहले ये बैठक 12 जून को होने वाली थी। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के इस दिन उपलब्ध ना रहने की वजह से फिलहाल इसक बैठक को स्थगित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications