क्या नीतीश कुमार हैं पीएम पद के दावेदार, जदयू चीफ ललन सिंह खुलकर दिया जवाब

नई दिल्ली, 23 सितंबर। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन खत्म करने के बाद नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन करके नई सरकार का गठन कर लिया है। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने का काम कर रहे हैं और अलग-अलग दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी पार्टी के नेता कई बार यह नारा बुलंद कर चुके हैं कि बिहार के बाद दिल्ली की बारी। नीतीश समर्थक उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी का दावेदार मानते हैं। इस बीच जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

nitish

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी पीएम के उम्मीदवार नहीं है, विपक्षी एकता के सूत्रधार होना चाहते हैं। विपक्षी एकता के जरिए ही भाजपामुक्त भारत का निर्माण होगा। 2015 में इस देश के प्रधानमंत्री ने 42 जनसभा की थी और सिर्फ 53 सीटें आई थी, ऐसे में हम पहले ही भाजपा का ट्रेलर देख चुके हैं, फिल्म भी देख लेंगे। ये लोग 2024 का ट्रेलर देखेंगे, 2025 की पूरी फिल्म भी देखेंगे।

ललन सिंह ने कहा कि हम लोग कभी भी सीबीआई और ईडी से नहीं घबराते हैं। जिस तरह से आप सीबीआई के दुरुपयोग का नंगा नाच कर रहे हैं, वह देश के लिए चिंता का विषय है। जिन संस्थाओं की विश्वसनीयता थी, वह आप खत्म कर रहे हैं। जो भ्रष्टाचारी भाजपा में चला गया वह साफ हो गया, लेकिन जिसे आप भ्रष्टाचारी घोषित कर दें, विपक्ष में हो उसके खिलाफ सीबीआई कार्रवाई करेगी। ये लोग नैतिकता का पाठ सिखा रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने मध्य प्रदेश में जो दलबदल किया, महाराष्ट्र में दल बदल किया, क्या वह नैतिकता थी। ये लोग जो झारखंड में कर रहे हैं क्या वह नैतिकता है। ये लोग नैतिकता की अजब परिभाषा दे रहे हैं। भ्रष्टाचार को ये लोग नए तरीके से परिभाषित कर रहे हैं।

अमित शाह पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव में पीएम मोदी ने कहा हम 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लोगों के खाते में 15 लाख देंगे, तो आपने कहा कि चुनाव प्रचार में बहुत सारे जुमला बोले जाते हैं। आप तो पुराने, घोषित जुमलेबाज हैं। अपने गिरेबान में झांककर देखिए तब दूसरों पर उंगली उठाइए। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं। लेकिन ये लोग देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+