बिहार में जदयू-भाजपा आमने सामने, धर्मांतरण कानून की यहां कोई ज़रूरत नहीं- नीतीश कुमार
बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एनडीए गठबंधन के साथी दलों के नेताओं के विचारों में मतभेद साफ़ नज़र आ रहा है।
पटना, 8 जून 2022। बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एनडीए गठबंधन के साथी दलों के नेताओं के विचारों में मतभेद साफ़ नज़र आ रहा है। आज (बुधवार) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में धर्मांतरण विरोधी कानून की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश में सरकार जागरुक है और विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोग यहां शांति से रहते हैं।

मीडिया से मुखातिब हुए नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब यह सवाल किया गया कि बिहार में धर्मांतरण कानून को आप किस तरह से देखते हैं। क्योंकि कथित तौर पर धर्मांतरणकर्ताओं द्वारा प्रलोभन देने के बाद धर्मांतरण के मामले देखने को मिले हैं। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ करते हुए कहा कि सरकार हमेशा से सतर्क रही है। यहां सभी समुदायों के लोग शांति से रहते हैं। इसलिए बिहार में इस तरह के कानून की कोई ज़रूरत नहीं है।

भाजपा के बयानों से इत्तेफ़ाक नहीं रखते नीतीश
ग़ौरतलब है कि जदयू बिहार में एनडीए गठबंधन का साथी है इसके बावजूद नीतीश कुमार भाजपा के बयानों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का यह बयान भाजपा के लिए मज़बत मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे भाजपा के कट्टरपंथी नेता धर्मांतरण विरोधी कानून की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं। वहीं जाति जनगणना के मुद्दे पर भी नीतीश कुमार और भाजपा के बीच मतभेद सामने आया है।

'"रोहिंग्या" और "बांग्लादेशी" बिहार में घुस आए हैं'
कैबिनेट में कुछ मंत्रियों सहित भाजपा के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि कई "रोहिंग्या" और "बांग्लादेशी" बिहार में घुस आए हैं। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें राज्य-स्तरीय जातियों में शामिल करके उनके प्रवास को वैध न बना दिया जाए। ग़ौरतलब है कि नीतीश कुमार 1990 के दशक से भाजपा राजनीतिक सहयोग के बावजूद, अयोध्या, अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता, ट्रिपल तालक, एनआरसी और जनसंख्या नियंत्रण के लिए विधायी उपायों जैसे मुद्दों साथ नहीं रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: दहेज़ के दानवों ने ले ली गर्भवती महिला की जान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications