तेजस्वी ने पूछा कि तुम लोगों को कौन मंत्री बना दिया तो मचा बवाल, JDU ने बताया बेशर्म
पटना। सोमवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र का 15वां दिन है। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। तेजस्वी की मंत्री वाली टिप्पणी पर सदन के अंदर से लेकर बाहर तक सियासी बयानबाजी जारी है। सदन में तेजस्वी की टिप्पणी के बाद जदयू ने भी उन पर हमला बोल दिया है। जदयू प्रवक्ता ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव को बेशर्म बता दिया। निखिल मंडल ने लिखा कि आदर, सत्कार, संस्कार, बड़ों का सम्मान ये सब तेजस्वी यादव जानते ही नहीं हैं। तेजस्वी, आप हर विधायक को राजद का विधायक ना समझें जो आपके तू-तड़ाक और गाली-गलौज सुनने के बाद भी आपका झोला उठाए घूमते हैं। संस्कार बाजार में मिलते तो मैं अपने खेत बेच कर भी आपको खरीद देता। समझे बेशर्म।
Recommended Video

दरअसल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान गन्ना विभाग से जुड़े एक सवाल पर जवाब दिया जा रहा था। जवाब गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ही दे रहे थे। सवाल के जवाब के बीच में ही तेजस्वी यादव ने मंत्री प्रमोद कुमार को टोक दिया और सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तुम लोगों को कौन मंत्री बना दिया है? जवाब देने आता नहीं।
इसके बाद सत्ता पक्ष और खास तौर पर भाजपा के सदस्य आग बबूला हो गए। तेजस्वी की इस टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने मोर्चा संभाला। तारकिशोर प्रसाद आग बबूला हो गए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि हमें जलील किया जा रहा है। तेजस्वी लगातार मंत्रियों के बारे में गलत बोल रहे हैं। हम यहां जलील होने के लिए नहीं आते हैं। ये तो गलत परंपरा की शुरुआत है। आसन से एक पद को संरक्षण मिल रहा है और सदन में यह पूरी तरह से गलत हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications