Jamui News: कुल्हाड़ी से हत्या कर भाग रहे शख्स को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला
Bihar News: बिहार के जमुई में एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर भाग रहे शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। ये मामला चकरापत्थर थाना जमुई के गांवा तारबाग का है। जहां पर एक युवक की एक शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर कर दी। हत्या करके जब वो भाग रहा था तो ग्रामीणों ने उसे धर- दबोचा और उसे पेड़ में बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ग्रामीणाों की भीड़ के बीच एक युवक पेड़ से बंधा हुआ नजर आ रहा है और उसकी कुछ लोग जमकर पिटाई कर रहे हैं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कथित तौर पर हत्या करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध प्रेम प्रसंग के चलते ये हत्या की गई है। चकरा पत्थर थाना क्षेत्र के तारबाग गांव के मंगरू भुल्ला को उसकी पत्नी का पड़ोसी के 30 वर्षीय बेटे बिन्नी भुल्ला के साथ अवैध संबंध होने की आशंका थी। जिसके चलते 29 जुलाई को तैश में आकर मंगरू भुल्ला ने बिन्नी भुल्ला नाम के शख्स की हत्या कर दी। हत्या करके जब वो भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसको पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications