बिहारः जमुई में मां और बेटे की पीट-पीटकर बेरहमी से हुई हत्या, पड़ोसी से था जमीनी विवाद
जमुई। बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के छतीयनी गांव में शुक्रवार की सुबह- सुबह जमीन विवाद में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त नगीना चौधरी एवं उसकी मां के रूप में हुई है। वहीं हत्या की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। मृतक महिला के भतीजे और उसके परिवार के लोगों पर ही नगीना और उसकी मां की हत्या का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि नगीना चौधरी का अपने पड़ोसी से पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह जमीन को लेकर पड़ोसी के लोगों से फिर नगीना का विवाद हो गया और देखते ही देखते विरोधी पक्ष के लोग लाठी- डंडे से लैस होकर आए और नगीना तथा उसकी मां की लाठी- डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के चलते बेटे नगीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसकी मां की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
बता दें कि एक साल पहले चाचा की हत्या के आरोप में मृतक नगीना जेल भी जा चुका था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इसी जमीनी विवाद में एक साल पहले मारपीट में ही बनारसी चौधरी की हत्या हो गई थी, जिसके आरोप में मृतक नगीना चौधरी जेल भी जा चुका था। जमुई के एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद में मारपीट करते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया है।
जिस परिवार के लोगों पर आरोप लगा है उस परिवार के भी एक शख्स की हत्या पहले हो चुकी है, जिसमें मृतक नगिना जेल भी जा चुका था। दो लोगों की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी. पुलिस ने इस केस में छापेमारी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications