पांच साल के बेटे के सामने पिता ने पत्नी और बेटी को मार डाला, घरेलू कलह से उजड़ा परिवार
जमुई। बिहार के जमुई जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने बीती रात अपनी पत्नी और बेटी को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गुरुवार की सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। यह घटना शहर के कल्याणपुर मोहल्ले की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी प्रमोद तांती ने बीती रात अपनी पत्नी रीता देवी और सात वर्षीय बेटी ज्योति की मार्बल काटने वाली मशीन से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन इस पूरी घटना को उसके एक बेटे ने देख लिया और पड़ोसियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।
पांच वर्षीय ओम ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां और उसकी बहन को मौत के घाट उतार दिया फिर नदी के तरफ चला गया। हत्या की घटना को अपनी आंखों से देखने के बाद ओम ने पड़ोस में रहने वाली चाची को घटना के बारे में बताया फिर जब लोग घर के अंदर घुसे तो देखा कि रीता और ज्योति की लाश पड़ी हुई है।
घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पड़ोसी महिला ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। हाल के 10 दिनों से लगातार पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था, जिसे लेकर दोनों को काफी समझाया-बुझाया गया था। लेकिन पति ने पत्नी और बेटी को मार डाला।
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों की हत्या करने वाला शख्स प्रमोद तांती फरार ह, जिसकी गिरफ्तापी जल्द ही कर ली जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि पत्नी का अवैध संबंध को लेकर इस हत्या को अंजाम देने की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications