Jamui Lok Sabha: आपने क्या विकास कार्य किया है, RJD के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने दिया ये जवाब
RJD Leader Vijay Prakash Jamui: बिहार की जमुई लोकसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। चुनाव को लेकर माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम जमुई लोकसभा क्षेत्र पहुंची। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश से चुनावी समीकरण पर ख़ास बातचीत की, उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वीडियो में देखें क्या कुछ कहा।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए विजय प्रकाश ने कहा कि जमुई सांसद चिराग पासवान को जनता ने 10 साल मौका दिया। इन 10 सालों में चिराग पासवान ने क्या काम किया है, कोई एक काम बता दे जिसे जनता 20 साल तक भी याद रख सके। अगर बता दिए तो मैं उनके सामने नतमस्तक हो जाऊंगा।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ठ संवाददाता इंज़माम वहीदी ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश से सवाल किया कि आप भी प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं, आप अपने कार्यकाल या अपने सरकार के द्वारा कराये गए कोई काम बता दीजिए जिसे जनता आज भी याद करती है।
Recommended Video
इस सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि देश में यह इतिहास होगा कि एक विधानसभा में दो-दो नवोदय विद्यालय कहीं नहीं होगा। हम लोगों ने यह मुमकिन कर दिखाया। जय प्रकाश यादव ने दो-दो नवोदया विद्यालय बनवाने का काम किया।
जमुई लोकसभा क्षेत्र में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में गिद्धौर, बडहट,अलीगंज और टेटियाबंबर को प्रखंड बनाने का काम किया। खड़गपुर को सब डिवीज़न बनाने का काम किया। मेडिकल कॉलेज जमुई में लाने का काम किए, ITI सेक्टर बैठाने का काम किया। यहां श्रम नियोजन दफ्तर खुलवाया। इस तरह कई विकास कार्य को अमलीजामा पहनाया।
हम लोगो की उम्मीदवार (अर्चना रविदास) स्थानीय है, वह 6 महीने से जनता के बीच जा रही है। यह बेहतर उम्मीदवार है। पक्ष-विपक्ष के प्रत्याशी की बात छोड़िए, किनकी विचार धारा और किनके नेतृत्व पर जनता विचार कर रही है, इस बात को समझिए। तेजस्वी यादव पर जमुई की जनता अटूट विश्वास कर रही है।
तेजस्वी यादव पर जनता इसलिए विश्वास कर रही है, क्योंकि यह वही शख्स हैं, जिन्होंने नीतीश कुमार के हाथों लोगों को रोज़गार पत्र दिलवाया। जो कि कहते थे कि कहां रोज़गार लाएगा, पैसा बाप घर से देगा। आज उन्होंने 17 महीने में जो काम किया है, इस वजह से जनता के बीच विकास की एक नई उम्मीद जगी है। मत के रूप में जनता महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications