Jamui Lok Sabha Seat: चुनावी मैदान में BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी, जानिए सियासी इतिहास और समीकरण

Jamui Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियां लोकसभा सीटों पर मंथन भी शुरू कर चुकी है। इसी क्रम आज हम आपको चिराग पासवान का गढ़ कही जाने वाली जमुई लोकसभा सीट के सियासी इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि जमुई अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीट दोबारा से अस्तित्व में आई है। 1973 के परिसीमन के बाद इस सीट अस्तित्व ख़त्म हो गया था। साल 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले दोबारा से यह सीट अस्तित्व में आई।

Jamui Lok Sabha Seat

2009 में हुए लोकसभा चुनाव में NDA दोबारा से इस सीट पर क़ब्ज़ा जमा लिया। 2009 से इस सीट पर NDA जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान यहां से लगातार दो बार सांसद की कुर्सी अपने नाम कर चुके हैं।

जमुई लोकसभा सीट के जातिगत समीकरणों की बात की जाए तो यहां दलित, महादलित के अलावा यादव और मुस्लिम मतदाताओं की तादाद ज़्यादा है। SC-ST सीट होने की वजह से जमुई लोकसभा सीट से दलित और महादलित समुदाय के उम्मीदवार ही चुनावी बिगूल फूंकते हैं।

नया परिसीमन लागू होने के बाद पहली बार 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी भूदेव चौधरी ने इस सीट पर क़ब्ज़ा जमाया। उस वक्त जदयू एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने भाजपा से किनारा कर लिया।

2014 के लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन के सहयोगी दल लोजपा की टिकट चिराग पासवान ने जीत दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोसपा की टिकट पर भूदेव चौधरी ने चुनावी दांव खेला लेकिन लगातार दूसरी बार चिराग पासवान ने सियासी मात दी।

2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से चिराग पासवान खुद लड़ते हैं, या किसी और को चुनावी मैदान में उतारते हैं, इस पर संशय बरकरार है। ग़ौरतलब है कि जमुई लोकसभा SC आरक्षित सीट पर NDA जीत दर्ज करती रही है लेकिन भाजपा ने आज तक अपनी पार्टी से प्रत्याशी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा इस सीट पर प्रत्याशी उतारती है, या गठबंधन के सहयोगी दल को मौका देती है। इस पर अभी मंथन जारी है।

जमुई के सांसदों की सूची

1952: बनारसी प्रसाद सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1952: नयन तारा दास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1957: अस्तित्व में नहीं है

1962: नयन तारा दास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1967: नयन तारा दास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1971: भोला मांझी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

1977: अस्तित्व में नहीं है

2009: भूदेव चौधरी, जनता दल (यूनाइटेड)

2014: चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी

2019: चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+